रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से उसके बड़े पिता के लड़के ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन बार में डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दे रहा था तथा और रुपये की मांग कर रहा था। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति बाहर रहकर काम करता है। घर पर महिला के बड़े पिता के बेटा भी रहता है। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वॉयरल करने की धमकी देने लगा। महिला बार-बार मना कर रही थी।
इसके बाद आरोपी रुपये की मांग किया। एक बार 70 हजार रुपये लिया, तीन बार में महिला से आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये ले लिया। महिला जो तीन बार में रुपये दी है, उसमें एक बार आरोपी युवक की मां भी 30 हजार रुपये ली है। पुलिस महिला की तहरीर पर मां, बेटे और पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।