फाजिलनगर। स्थानीय पावानगर महावीर इंटर कालेज के मैदान पर सोमवार को बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय फुटबाॅल टीम के चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 15 छात्राओं का चयन किया गया जो मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत माध्यमिक विद्यालयों के जिलास्तरीय महिला फुटबाल टीम के चयन के लिए जनपद के सभी तहसीलों के इंटर कालेज की छात्राओं को इस प्रतियोगिता प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें जितेंद्र स्मारक इंटर कालेज नरायनपुर कोठी, बोदरवार इंटर कालेज बोदरवार व नेहरू इंटर कालेज तरयासुजान सहित आठ विद्यालयों कि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से पन्द्रह बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का महिला जिला स्तरीय फुटबाल टीम के लिया चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी मण्डल स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस दौरान फाजिलनगर के क्रीड़ा शिक्षक जयनाथ प्रसाद, विश्राम यादव, नंदा पांडेय आदि मौजूद रहे।