फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चुनाव ड्यूटी में गईं 15 बसें, यात्रियों को दिक्कतें

Thu, 18 Apr 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई जा रही हैं। पडरौना डिपो से 15 बसें चुनाव ड्यूटी में भेज दी गईं, जिससे लखनऊ रूट पर बसों में कटौती की गई है, जबकि दिल्ली तक बस का संचालन बंद कर दिया गया है। अफसरों के मुताबिक अभी और बसें ड्यूटी में जाएंगी। ऐसे में अन्य रूटों पर भी बसों का संकट देखने को मिलेगा। पडरौना डिपो में 43 बसें हैं। इसमें 24 निगम की और 19 अनुबंधित बसें शामिल हैं। डिपो की 19 बसों में से 15 बसें लोकसभा चुनाव के लिए भेज दी गईं। इससे निगम के अफसरों ने लखनऊ रूट पर बसों की संख्या घटा दी। किंतु यह समस्या यहीं खत्म नहीं होने जा रही है। अभी चुनाव के लिए और बसें भेजी जानी हैं।
विज्ञापन


0

बस की संख्या कम होने से बढ़ेगी परेशानी
लोकसभा चुनाव को लेकर डिपो की तरफ से संचालित बसों की संख्या कम हो रही है। आने वाले दिनों में बसों की संख्या और कम हो सकती है। इधर 18 अप्रैल से लगन शुरू हो रहा है। इसमें लोग रिश्तेदारों के घर पड़ी शादी समारोह में जाएंगे। ऐसे में बसों की संख्या कम होने से यात्रियाें को परेशानी उठानी पड़ेगी। बुधवार की शाम 4:15 बजे पडरौना के सुनील मद्धेशिया, बेलवा चुंगी के कुंदन वर्मा, शिवपुर के नितेन विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना है। डिपो की तरफ से लखनऊ के लिए केवल दो बस ही संचालित हो रही है। वह दोनों बसें चली गई हैं। अब गोरखपुर से लखनऊ के लिए दूसरी बस पकड़नी पड़ेंगी।

0

लखनऊ जाने वाली चार बसे निरस्त

पडरौना डिपो की तरफ से निगम की 24 और अनुबंधित की 19 समेत 43 बसों का संचालन होना है। निगम की 24 बसों में से छह बसें लखनऊ और तीन बसें दिल्ली तक संचालित होती हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस कर्मियों को ले जाने के लिए निगम की 15 बसों को दे दिया गया है। इसके चलते दिल्ली के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। यहां के यात्रियों को गोरखपुर से बस पकड़नी पड़ रही है। जबकि, लखनऊ तक संचालित होने वाली छह बसों में केवल दो बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन



0



प्रमुख रूटों पर बढ़ाए गए फेरे

लोकसभा चुनाव में डिपो की 15 बसें भेजी गई हैं। इससे लखनऊ ओर दिल्ली रूट पर बसों की संख्या में कमी की गई है। यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए प्रमुख रूट पर बसें लगाई गई हैं। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए प्रमुख रूटों पर फेरे बढ़ा दिए गए हैं। -राकेश कुमार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें