फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंडलीय एथलेटिक्स ट्रायल के लिए जनपद के 15 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला खेल कार्यालय की ओर से प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बुधवार को जनपदीय चयन ट्रायल कराया गया। इसमें चयनित खिलाड़ियों को गोरखपुर के जंगल कौड़िया स्थित महंत अवेद्यनाथ महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

उपक्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि जिला खेल कार्यालय से क्षेत्रीय खेल अधिकारी, गोरखपुर को भेजे गए पत्र के अनुसार विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें निहाल यादव का 100 मीटर, दशरथ गौड़ का 100 व 200 मीटर, फरियाद का 800 मीटर और उपेंद्र यादव का 1500 मीटर दौड़ के लिए चयन हुआ है। इसी तरह आकाश और अनूप कुशवाहा का 400 मीटर, जबकि अन्य खिलाड़ियों का 3000 मीटर, 400 मीटर, 110 मीटर हर्डल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप और जैवलिन थ्रो के लिए चयन किया गया है। खिलाड़ियों के साथ जिला खेल कार्यालय की अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षिका (एथलेटिक्स) दुर्गावती को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सभी चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें