फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहले दिन 148 बुजुर्ग और दिव्यांगों ने किया घर से मतदान

Fri, 24 May 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खड्डा क्षेत्र के बंधवा गांव में उंगली पर स्याही का निशान ​दिखाती बुजुर्ग महिला।
विज्ञापन
पडरौना। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फार्म 12-डी भर कर घर मतदान करने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं का बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। इसके लिए जिले में मतदान कार्मिकों की 21 टीमें गठित की गई हैं। मतदान के पहले दिन कुल 148 मतदाताओं ने घर से मतदान किया। बाकी वोटरों के घर पहुंचकर पोलिंग पार्टी में शामिल लोग शुक्रवार और शनिवार को भी मतदान कराएंगे।
विज्ञापन

भारत चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग को घर मतदान करने की सुविधा दी है। इसके लिए उन्हें फार्म-डी भर कर सहमति जतानी थी। इसके तहत पडरौना विधानसभा क्षेत्र के 41, रामकोला के 20, कुशीनगर के 57, खड्डा के 37, हाटा के 33, फाजिलनगर के 35 और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के 34 समेत कुल 253 मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सहमति दी थी। इसमें से 131 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं। इन मतदाताओं को घर से मतदान कराने के लिए जिले के सभी सातो विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 21 मतदान कार्मिकों की टीम गठित की गई है। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में कुल 148 मतदाताओं ने मतदान किया। नोडल प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 148 मतदाताओं ने घर से मतदान किया। अभी शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा। मतदान कार्मिक फार्म डी भरकर सहमति जताने वाले मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें