फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुभावने वादे में नहीं आएगी जनता : अयोध्यालाल

Wed, 13 Mar 2019 11:41 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कसया शहीद पार्क के बगल में वामपंथी मोर्चा की जनसभा हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। शहीद पार्क के बगल में बुधवार को वामपंथी मोर्चा जिला कमेटी की सभा में नेताओं ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने कहा कि फिर भाजपा लोगों को बहलाने के लिए लोक-लुभावने नारे दे रही है। पिछले चुनाव में किए वादे अब तक पूरे नहीं हुए और नए नारों के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की जुगुत में जुटी है।
विज्ञापन


परमहंस सिंह ने कहा कि विपक्षियों के गठबंधन को बेईमानी का गठबंधन कहने वाली भाजपा खुद राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर सरकार चला रही है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। मुहम्मद इद्रीश ने कहा कि सरकार को जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए।

इसमें किसानों और मजदूरों की कर्जमाफी, हर साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने, सरकारी और अर्द्धसरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराए जाने, किसान और खेतिहर मजदूरों को प्रत्येक माह पांच हजार रुपये पेंशन दिए जाने समेत जिले की बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने के मुद्दों पर काम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जिले में कागज कारखाना खोले जाने, मुसहर समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने, आतंकवाद पर नीतिगत कठोर कदम उठाए जाने जैसे कार्यों को पूरा किया जाना चाहिए। अध्यक्षता इस्लाम ने की और संचालन जवाहर शर्मा ने किया। इस दौरान मोहन प्रसाद गोंड, दुर्गा यादव, राघवेंद्र शरण सिंह, गेंदा सिंह, कैलाश प्रसाद गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें