फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानापूरी पर ब्लॉक प्रमुख ने उठाया सवाल
विज्ञापन

खड्डा। ब्लाक परिसर के कृषि रक्षा इकाई में प्रशिक्षण कार्यक्रम की खानापूरी किए जाने पर ब्लॉक प्रमुख व प्रधान संघ के अध्यक्ष ने सवाल खड़ा किया। मामले को बीडीओ के संज्ञान में लाते हुए जांच की मांग की। इन लोगों ने जिलाधिकारी को भी पत्र भेज आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

कृषि रक्षा इकाई पर किसानों को नई तकनीकी व योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने 16 जनवरी को ही पत्र भेजकर 29 जनवरी को प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्देश दिया था। इकाई के प्रभारी द्वारा तय तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन न करते हुए एक दिन बाद बुधवार को आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख जिलाजीत यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी, रामप्रताप प्रजापति आदि ने किसानों के लिए आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन की सूचना नहीं दिए जाने पर आपत्ति जताई और मामले को बीडीओ कार्तिकेय मिश्र के संज्ञान में लाते हुए शिकायती पत्र सौंपा। आरोप है कि प्रभारी द्वारा शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रचार नही कराया जाता है। किसानों को मिलने वाले लाभांश में भी हेराफेरी की जाती है। जनप्रतिनिधियों ने मामले की जांच कराने की मांग की। बीडीओ कार्तिकेय मिश्रा ने कहा कि इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। जनप्रतिनिधियों व वास्तविक किसानों को न बुलाने आदि की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें