फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास सड़क निर्माण को लेकर नौवें दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना के नौवें दिन आंदोलनकारियों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

बाईपास सड़क निर्माण के लिए लामबंद हो रहे शहर के लोग
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बदहाल बाईपास मार्ग की दशा सुधारने के लिए चल रहे धरने नौवें दिन शुक्रवार शाम करीब छह बजे आंदोलनकारियों ने धरनास्थल से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकालकर लोगों से आंदोलन में समर्थन की मांग की। छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बजरंगी यादव पहलवान की अगुवाई में पिछले नौ दिनों से स्थानीय नागरिक नोनिया पट्टी पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप धरना पर बैठे हुए हैं। आंदोलन में शामिल नोनियापट्टी के मोहम्मद मुस्लिम ने कहा कि आश्वासन देकर प्रशासन हर बार छल करता रहा, लेकिन इस बार युवाओं के बदौलत यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से सड़क पर बने गड्ढें को पाटने के लिए मिट्टी गिराकर और जानलेवा बना दिया गया है। हर दिन वाहनों के फंस जाने से मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आश्वासन के बजाय इस बार पक्की सड़क निर्माण कराया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। बजरंगी यादव ने कहा कि धरना खत्म कराने के लिए प्रशासन की ओर से हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन शहर के सामाजिक, राजनैतिक लोगों के मिल रहे समर्थन से धरना और अधिक मजबूत हो गया है। अब यह आंदोलन तभी खत्म होगा, जब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष मिश्र व पूर्व उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित ने अपने समर्थकों के साथ आंदोलन को समर्थन दिया। आंदोलनकारियों ने धरनास्थल से सुभाष चौक तक जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रामलखन यादव, परवेज अली, गुलाम रब्बानी, हाजी रजा हुसैन, मोहम्मद शरीफ, कलाम अंसारी, मोहम्मद आजम, मोहम्मद आलम, अखलाक खान, सुरज यादव, फैयाज आलम, सागर पांडेय, अरूण पांडेय, नागेंद्र मिश्र, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, अशरफुल हक, अरस्तु जमाल, मैनुद्दीन, परवेज, मोहम्मद कैफ, अल्ताफ, शकिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवाओं ने एडीएम को ज्ञापन दिया:
पडरौना। शुक्रवार को शहर के युवाओं ने बेलवा चुंगी से अंबे चौक तक क्षतिग्रस्त बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने ज्ञापन देकर बताया है कि इस सड़क से हर दिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर शीघ्र निर्माण नहीं शुरू हुआ, तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मुहम्मद सद्दाम, आशुतोष सिंह, सैफ लारी, अमित कुमार, एजाज अहमद, इरशाद अंसारी, मंटू जायसवाल, अवधेश कुशवाहा, साबिर अली, उस्मान अंसारी, बंटी गुप्ता, अनायत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें