फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन न मिलने से समितियों के कर्मियों का वेतन रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
कमीशन न मिलने से समितियों के कर्मियों का वेतन रुका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। कप्तानगंज गन्ना समिति सहित आठ समितियों का करोड़ों रुपये कमीशन कप्तानगंज चीनी मिल पर बकाया है। कमीशन न मिलने से कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। रिटायर कर्मचारियों को पीएफ और नगदीकरण का भुगतान नहीं हो पाया है और जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

कप्तानगंज के शंकर शंकरा शंकुल चीनी मिल पर कप्तानगंज, बोदरवार, लक्ष्मीगंज, घुघली, पिपराइच सहित आठ समितियों का 2 करोड़ 22लाख 40 हजार रुपये कमीशन बकाया है। जिसमें से बुधवार को चीनी मिल ने 30 लाख का भुगतान किया है। कमीशन न मिलने से कप्तानगंज समिति के कर्मचारियों को 15 माह से वेतन नहीं मिला है। साथ ही रिटायर हुए कर्मचारियों का नकदी भुगतान और पीएफ का 58 लाख रुपये भी बकाया है। कप्तानगंज गन्ना समिति के सचिव गोपाल प्रसाद ने बताया कि अप्रैल 2017 तक का वेतन कर्मचारियों को मिला है। इसके बाद 15 माह हो गया है और किसी कर्मचारी का वेतन नहीं मिला है। रिटायर कर्मचारियों को भी नगदी भुगतान के साथ पीएफ का मिला कर करीब 58 लाख रुपये देना है। मिल पर कप्तानगंज गन्ना समिति का 71.19 लाख, बोदरवार का 9.53 लाख, लक्ष्मीगंज का 44.40 लाख, घुघली का 36.16 लाख, पिपराइच का 9.42 लाख, खड्डा का 16.01 लाख, छितौनी का 22.71 लाख, पड़रौना का 12.98 लाख कमीशन बकाया है। जिसमें बुधवार को चीनी मिल द्वारा 30 लाख का भुगतान किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ना बकाया और कमीशन का भुगतान किए जाने के लिए संबंधित चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें