फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के सामने हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बाइक से दवा कराने तमकुहीराज जा रहे चिरइहवा गांव के तीन लोग बिहार प्रांत के विशुनपुरा गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। इनमें से एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। बिहार की पिपरासी पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चिरइहवा गांव के कोठिलवा टोला निवासी 55 वर्षीय प्रेम शर्मा, 50 वर्षीय मदन यादव और 25 वर्षीय मनोज एक ही बाइक से तमकुहीराज दवा कराने जा रहे थे। बिहार प्रांत के पिपरासी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। घायल प्रेम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मदन और मनोज को वहां से रविंद्र नगर स्थित कुशीनगर जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पर मृत प्रेम शर्मा के घरवाले पिपरासी थाने गए। वहां की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें