पडरौना। लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटे जिला प्रशासन ने जिले के 141 विद्यालयों को अधिग्रहित किया है। जहां सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने विद्यालय संचालकों को पत्र भेज कर लिखा है। इसमें कहा है कि 25 मई से विद्यालय पुलिस विभाग को हैंडओवर कर दें, ताकि बाकी व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके।
डीआईओएस ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर स्कूलों को पुलिस कस्टडी में देना है। इसके लिए सभी कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखा गया है। हर हाल में 25 तक स्कूल को हैंडओवर करना है। जिले के अलग-अलग विद्यालयों में ठहरने की क्षमता के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल,पीएसी, सिविल पुलिस, होमगार्ड बल रहेंगे। इसमें पुलिस-प्रशासन का सहयोग स्कूल संचालक करें। जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के 15, रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के तीन, जटहां बाजार थाना क्षेत्र के दो, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सात, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सात,कसया 19,हाटा कोतवाली क्षेत्र के 18, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पांच,कप्तानगंज थाना क्षेत्र दस,पटहेरवा थाना क्षेत्र के आठ,तमकुहीराज थाना क्षेत्र के दो, तरयासुजान क्षेत्र के चार, सेवरही थाना क्षेत्र के नौ, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चार, खड्डा थाना क्षेत्र के आठ, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दो, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दस, रामकोला थाना क्षेत्र के एक कॉलेज संचालक को पत्र भेजा गया है।