फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिपराझाम में 14 बोरी अवैध पटाखा मिला, बेसिक शिक्षा की किताबें भी बरामद

Wed, 10 Sep 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पटाखा मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के पिपराझाम गांव के छेरिहवा टोला में मंगलवार को एक घर के सामने सड़क किनारे 14 बोरी अवैध पटाखा मिला। वहीं एक दूसरे टोले पर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले कागज (किताब) मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अवैध पटाखा को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने किताब को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिपराझाम के छेरिहवा टोला के पास से देवरिया जिला शुरू हो जाता हैं। जहां कुछ दूरी पर नौतन हथियागढ़ में अवैध पटाखे का कारोबार कुछ लोगों द्वारा किया जाता है। देवरिया में दो-तीन दिनों से अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई होने से कारोबारी इधर-उधर अपना पटाखा ठिकाने लगाने में जुटे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो बाइक से कुछ लोग पटाखा लेकर ठिकाने लगाने की आड़ में थे।
इसकी भनक किसी को लग गई। उन्होंने इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। इसी दौरान सड़क के किनारे एक दरवाजे पर कई बोरे पटाखे छोड़कर भाग गए। पटाखा दरवाजे पर मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। मौके पर जुटे लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

एसएचओ, चौकी इंचार्ज पहुंचे और पटाखे को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए। गांव में 14 बोरी अवैध पटाखा मिलने पर हड़कंप मच गया। एसएचओ कसया अमित शर्मा ने बताया कि एक दरवाजे पर सड़क के किनारे 14 बोरी पटाखे मिले हैं। उसको कब्जे में लेकर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पटाखा बनाने में प्रयोग होने वाली किताब बेसिक शिक्षा परिषद की है। जिसको लेकर एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि पढ़ने के लिए छात्रों को किताब नहीं मिल पा रही है, लेकिन अवैध कारोबारियों को उसमें प्रयोग होने वाले कागज के तौर पर यह किताबें आसानी से उपलब्ध हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें