चौकी प्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
पडरौना। सोमवार शाम को एसपी ने कुशीनगर चौकी प्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने बताया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जनपद के सभी थानों से लेकर चौकियों पर पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की समीक्षा की जा रही है। कार्य में शिथिलता के कारण कुशीनगर चौकी प्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है, उनमें चौकी प्रभारी शर्मा सिंह यादव, उप निरीक्षक देवभाष्कर तिवारी, हेड कांस्टेबल राम प्रकाश राय, हेमंत शुक्ला, अशोक कुमार, संजय कुमार, नीरज सिंह यादव, संदीप कुमार, धनंजय रावत, सखाराम यादव, अवधेश यादव, मानवेंद्र चंद, विजय कुमार और बृजेश यादव शामिल हैं।