खड्डा। तुर्कहा सीएचसी परिसर में मंगलवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 102 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें 14 लोग मानसिक रोगी चिह्नित हुए।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, खड्डा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने शिविर का उद्घाटन किया। डॉक्टरों ने अवसाद, पर्सनेलिटी डिसऑर्डर, मनोविदलिता, नशे की लत में पड़े मानसिक बीमार लोगो का परीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन गुप्ता ने कहा कि समाज में बढ़ती स्पर्धा, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी आदि की चिंता आत्महत्या की ओर ले जाने का कारण हैं। इससे बचने की सलाह दी। बीमार व्यक्ति को तुरंत मनोरोग चिकित्सक से इलाज कराने की सलाह देते हुए टोल फ्री नंबर पर निशुल्क संपर्क कर सहयोग लेने की अपील की।
इस दौरान अखिलेश उपाध्याय, डॉ. सुरेश कुमार, पंकज कुमार, कमलेश पांडेय, योगिता कुशवाहा, अमृता कुमारी, ब्रिज किशोर, सुहैल अख्तर, चंदन मिश्रा, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।