फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की चपेट में आने से राहगीर की मौत

Wed, 11 Sep 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी-कुबेरस्थान मार्ग पर नहर पुल के पास राहगीर को बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। राहगीर छिटककर दूर जा गिरा। लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस भेजवाया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरवा कला गांव निवासी 45 वर्षीय शहजान पुत्र आशिक हुसैन बाजार से पैदल घर जा रहे थे। सड़क पार करते समय तुर्कपट्टी से कसया की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें नहर पुल के पास टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक लेकर सवार भाग निकला। बसडिला गांव के समीप बाइक लावारिस हालत में बरामद हो गई। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल शहजान को मेडिकल कॉलेज भेजवाया और इसकी सूचना घायल के परिजनों को दी। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय घायल की रास्ते में ही मौत हो गई। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक को बसडिला गांव से बरामद कर ली गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें