संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने रविवार को विभिन्न धाराओं में वांछित 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है।
सेवरही एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अपराध निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति, सेवरही के पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक सिंह, पिपराघाट के पुलिस चौकी इंचार्ज सुजीत भारती, एसआई सचिन दिवाकर, एसआई शशांक राय, एसआई आशुतोष जायसवाल की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने रविवार को अलग-अलग अभियान चला कर विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे अरविंद कुमार निवासी वार्ड-एक सेवरही, प्रमोद लाल निवासी गौरी जगदीश, राजेंद्र यादव निवासी गौरी जगदीश, नंदकिशोर यादव निवासी गौरी जगदीश, शर्मा निवासी गौरी जगदीश, विश्वकर्मा निवासी गौरी जगदीश, नंदलाल निवासी गौरी जगदीश, धर्मेंद्र निवासी बिनटोलीया, शेखर निवासी बिनटोलीया, सुदामा निवासी बिनटोलीया, गोविंद निवासी बभनौली, हरिकेश गुप्ता निवासी सरगटिया करनपट्टी, नरेश भारती निवासी पिरोजहा, फिरोज निवासी बनरहा पूरबपट्टी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।