तरयासुजान। तरयासुजान पुलिस ने तिनफेड़िया से अहिरौली दान मार्ग पर 157 पाउच देसी शराब को बरामद कर साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि तिनफेड़िया से अहिरौलीदान मार्ग पर साइकिल सवार तस्कर नीले रंग की गैलन में भरकर अवैध शराब की बिक्री करने के लिए बिहार जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 157 देसी शराब की पाउच बरामद की गई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान जितेंद्र यादव निवासी मानिकपुर थाना गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। इस मामले में उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद