फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर महोत्सव में फूलों की होली ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
कुशीनगर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। वेनेट क्लब में चल रहे कुशीनगर महोत्सव में शनिवार की रात बरसाने के कलाकारों ने फूलों की होली कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कुशीनगर महोत्सव की प्रशंसा की। कहा कि इसके माध्यम से लोककला एवं संस्कृति को जानने का बेहतर मौका मिल रहा है।

 

सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि इस आयोजन से इस जनपद की अलग छवि बन रही है। बरसाने के कलाकारों ने राधा-कृष्ण के विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन कर लोगों का मनमोह लिया। बनारस से आए अमलेश शुक्ल ने भगवान शिव व अन्य देवी देवताओं पर एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।

विज्ञापन

 

पवन परदेशी, ज्योति मिश्रा, स्नेह उपाध्याय, रितिक पाठक, मोहिनी द्विवेदी, व्यास सूरज मिश्र ने एक से बढ़कर एक लोकगीतों को प्रस्तुत किया। संचालन प्रभुनाथ दाढ़ी ने किया। आभार जताते हुए आयोजक विनय राय ने कहा कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष होता रहेगा। इस दौरान एसपी राजीव नारायण मिश्र, महिमा राय, विनय मणि, राकेश जायसवाल, आनंद उपध्याय, संजय दूबे, विनयकांत मिश्र, वाजिद अली, साजिद अली, अभिनंद श्रीवास्तव, कल्पना सिंह, रेनू सिंह, रीता सिंह, डॉ. प्रभाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें