फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा पदाधिकारियों ने सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। मुख्यमंत्री के कुशीनगर आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का बृहस्पतिवार को हियुवा कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर गंगा जल छिड़ककर उसे शुद्ध किया।
विज्ञापन

17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का कुशीनगर में आगमन होने वाला है। यहां वे पर्यटन विकास की 21 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर प्रशासनिक अमला दिन- रात एक किए हुए है। भाजपा और हियुवा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों की जानकारी ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर हो रहे कार्यों की जानकारी लेने पहुंचे थे। इस दौरान वे उस जगह तक गए जहां मंच का निर्माण होना है। कार्यकर्ताओं ने गंगा जल छिड़ककर उस स्थान का शुद्धिकरण किया। उल्लेखनीय है कि इसी मंच पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास किया था। शुद्धिकरण को लेकर कार्यकर्ताओं का कहना था कि शिलान्यास के बाद मैत्रेय परियोजना अब तक धरातल पर नहीं दिखी। अब सीएम योगी आदित्यनाथ इसी जगह से पर्यटन विकास के लिए तोहफा देने जा रहे हैं। इसलिए मंच पर गंगा जल छिड़क कर इसे शुद्ध किया जाना जरूरी था।
इस दौरान महामंत्री फुलबदन कुशवाहा, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दिग्विजय शाही, उपाध्यक्ष मुकुल पांडेय, कन्हैया गोंड़, दीपक शर्मा, प्रमिल कुमार गुप्त, रामदरश चौहान, दिनेश यादव, विनोद गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें