कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव से होकर गुजरने वाले एक नाले में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूब गया। वह युवक बेलवनिया गांव का निवासी है। घरवालों और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवनिया के रहने वाले वीरेंद्र गुप्ता का16 वर्षीय पुत्र शोलू उर्फ नवीन कक्षा ग्यारह का छात्र है। रविवार को दोपहर लगभग दो बजे गांव के बगल से गुजरने वाले नाले में अपने हम उम्र लड़कों के साथ स्नान करने गया था। नाले पर बने पुल से शोलू पानी में कूदा उसके बाद लापता हो गया। इसकी जानकारी होने पर किशोर के घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर हनुमानगंज के एसओ डॉ. विनय राय आसपास से गोताखोरों को लेकर पहुंच गए. गोताखोर डूबे लड़के की तलाश में जुटे हैं। शाम तक शोलू का पता नहीं चल पाया था।