फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी नहीं कर रहे ड्यूटी, बढ़ रही है गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कप्तानगंज ब्लॉक के सफाई कर्मचारी गांवों में नहीं जा रहे। वजह यह कि उन्हें ब्लॉक मुख्यालय बुलाकर सफाई की बजाय अन्य कार्य लिए जा रहे हैं। गांवों में सफाई कार्य नहीं होने से गंदगी बढ़ती जा रही है। लोगों की शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों की बढ़ती नाराजगी विकास विभाग के अफसरों के लिए मुसीबत बन सकती है।
विज्ञापन

कप्तानगंज ब्लॉक में 89 सफाई कर्मी हैं परंतु ग्राम पंचायतों में इनकी तैनाती मनमाने तरीके से की गई है। ग्राम सभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज में पहले पांच सफाई कर्मी तैनात थे लेकिन अब दो ही हैं। उनमें से भी एक को ब्लॉक कार्यालय में रखकर दूसरा काम लिया जा रहा है। ग्राम प्रधान भगवंत गुप्ता का कहना है कि सफाई कर्मियों की कमी के चलते ग्राम सभा में सफाई का कार्य नहीं हो पा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी दूसरे सफाई कर्मी को गांव नहीं भेजा जा रहा। गांव निवासी भगवंत गोंड़, गोकुल यादव, बलिस्टर यादव, जयप्रकाश गुप्ता, मुंद्रिका आदि का कहना है कि एक सफाई कर्मी पूरे गांव की सफाई नहीं कर सकता। गांव में एकत्र गंदगी के चलते कभी भी संक्रामक बीमारी फैल सकती है।
भिऊरा उर्फ हसनगंज में दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति हुई है, जिसमें एक को ब्लॉक मुख्यालय पर रोक कर काम लिया जाता है। ग्राम प्रधान भगवंत चौहान का कहना है कि दो में से एक सफाई कर्मी कभी कभार ही गांव आता है। इसलिए दूसरे लोगों से सफाई कार्य कराना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामसभा राजमंदिर में महिला सफाई कर्मी की नियुक्ति हुई है। इस गांव के निवासी परदेशी, रामाशीष, कौशल, हदीस, रामधारी, रामराज आदि का कहना है कि महिला सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी कर ही नहीं पाती है।
बौलिया गांव की प्रधान सरोज देवी का कहना है कि हमारे यहां दो सफाई कर्मी कार्य करते हैं, जिसमें से एक के ट्रांसफर होने की बात कही जा रही है। ग्राम सभा बड़ा होने के चलते यहां अतिरिक्त सफाई कर्मियों की जरूरत है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत आशिक अली का कहना है कि बसहिया उर्फ कप्तानगंज के सफाई कर्मी मनोज कुमार को पानी पिलाने के लिए कार्यालय में रखा गया है। भिऊरा उर्फ हसनगंज के सफाई कर्मी सत्येंद्र पटेल को दोपहर दो बजे के बाद कार्यालय बुलाया जाता है। सभी गांवों में सफाई कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें