फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने रामकोला सीएचसी का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। मंगलवार को रामकोला सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने प्रसव कक्ष में गंदगी दिखने पर स्टाफ नर्स का वेतन रोकने का आदेश दिया। दवाओं की कमी का मामला सामने आने पर भी नाराजगी जताई। अचानक निरीक्षण से अस्पतालकर्मियों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार दोपहर 12 बजे रामकोला सीएचसी पहुंचे। उन्होंने ओपीडी में मौजूद मरीजों से दवा मिलने बात की पूछी। इसके बाद दवा स्टाक की जांच की। कई दवाएं नहीं मिलने पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव को फटकार लगाते हुए स्टाक में दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ वहां की गंदगी देख नाराज हो गए। स्टाफ नर्स पुनीता से कारण पूछा तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाई। सीएमओ ने चिकित्सा प्रभारी को स्टाफ नर्स का वेतन रोकने का आदेश दिया। सीएमओ ने अस्पताल कर्मियों को इलाज कराने आए मरीजों से शालीन व्यवहार करने और परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें