फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग भेजेगा जांच दल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुही क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ में एक पखवारे के भीतर अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से छह से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि इतने ही पशु इस जानलेवा बीमारी की चपेट में हैं। तमकुही ब्लॉक मुख्यालय पर पशु चिकित्सक की तैनाती न होने से बीमार पशुओं का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बरवा राजापाकड़ गांव के सपही बरवा टोला में अचानक पशु बीमार होने लगे हैं। मुंह से झाग निकलने, लार टपकने, बेचैनी, जुगाली बंद हो जाने, तड़पने आदि लक्षणों वाली बीमारी से ग्रसित पशुओं ने एक-एक कर दम तोड़ना शुरू कर दिया। गांव के ही नगीना गोंड़, अश्विनी पांडेय, सुरेंद्र गुप्ता, चतुर्गुन गुप्ता, रवींद्र ठाकुर और खुदरा टोला के सुरेश राय के मवेशियों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अदालत हरिजन, सुरेश पांडेय सहित कई पशुपालकों के मवेशी बीमार हैं। तमकुही स्थित पशु अस्पताल में किसी पूर्णकालिक पशु चिकित्सक की तैनाती न होने से पशुपालक प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराने को विवश हैं। इस बीमारी की रोकथाम नहीं हो पा रही है। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भगवान सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। शीघ्र ही चिकित्सकों का दल गांव में भेजकर बीमार पशुओं के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें