पडरौना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 13 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। नव दंपती को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अफसरों व अन्य गणमान्य लोगों ने युगलों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए सामुहिक विवाह कार्यक्रम में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 13 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वर व वधु पक्ष की महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद नवविवाहित जोड़ों को कपड़ा, आभूषण और गृहस्थी के सभी समान देकर विदा किया गया। इस मौके पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह, अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह, वित्त अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, महेश सिंह, अजय द्विवेदी, सुनील सिंह, प्रवीण पति त्रिपाठी, अनिल सिंह, फूलबदन, राजन जायसवाल, जाकिर, जुबैर, राजेंद्र पांडेय आदि ने नव दंपती को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
इस सामूहिक विवाह समारोह में सविता व संतोष, राजकली व जितेंद्र सिंह, सरोज व दीपक, प्रियंका व अभय कुमार, रजनी व रामदयाल, माया व शैलेष, अनीता व सज्जन, सीमा व शैलेष, सपना प्रसाद व उमेश कुमार, बासमती व कोलाई, पूजा व राहुल कन्नौजिया, विद्या व मनीष और काजल रावत व विजय कुमार ने एक दूसरे का हाथ थामकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।