फाजिलनगर। कस्बे के समउर मोड़ पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा होने से बच गया। मां जब रसोईघर से बाहर गई तो कमरे में खेल रही 13 माह की मासूम बच्ची रसोईघर में जाकर अंदर से कुंडी लगा ली।
मां को लौटने में देर हो गई और गैस पर रखा सामान जलने लगा। मां जब लौटी तो रसोईघर के अंदर से कुंडी लगी थी और बच्ची अंदर थी। इस पर वह चीखने-चिल्लाने लगी। पुलिस की सक्रियता से दरवाजा को तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला गया।
कस्बे के व्यवसायी मनोज चौधरी पुत्र सनोज फाजिलनगर के समउर मोड़ पर किराए के कमरे में रहते हैं। शनिवार को वह अपने दुकान पर थे। उनकी पत्नी संध्या कमरे पर रसोईघर में गैस पर खाना बना रही थी।