फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 123205 वादों का किया गया निस्तारणा

विज्ञापन
लोक अदालत का उद्घाटन करते जिला जज।
विज्ञापन
पडरौना। जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कियाग या। इसमें फौजदारी, पारिवारिक औ बैंक ऋण समेत अन्य मामलों के आए कुल 123205 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तफ से आयेाजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज संजीव कुमार त्यागी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गुलाब सिंह एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंंबर एक इफराक अहमद, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट/नोडल अधिकारी आनंद प्रकाश, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मोहम्मद आजाद आदि ने राष्ट्रीय लोक अदालत में आए मामलों की सुनवाई शुरू की। इसमें कुल 122470 वाद पंजीकृत हुए। उसमें से 123205 वादों का निस्तारण कर दिया गया। निस्तारित मामलों में फौजदारी के 9058 वादों का निस्तारण करते हुए जुर्माने के रूप में रुपये 152020 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा कराई गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित 94 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को 6,77,05000 रुपये मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों की तरफ से 73 वादों का निस्तारण किया गया। इसी तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको की तरफ से कुल 1743 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए 92930632 रुपये टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गई। इसके अलावा 1126 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिला जज परमेश्वर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट दिनेश कुमार, विजय कुमार वर्मा, डाॅ. रामेश्वर दयाल, अजीत कुमार मिश्र, शान्तनु तनवार, ज्योत्सना नागवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें