फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नही

Tue, 07 Aug 2018 11:16 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। किसी भी तरह की शिकायतों का निस्तारण वरीयता के क्रम में अधिकारियों को करना चाहिए। क्योंकि शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर पर होती है। इसलिए मामले के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। ये बातें प्रभारी डीएम व सीडीओ देवी दास ने कही। वह मंगलवार को खड्डा तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान समाधान के लिए आए कुल 129 मामलों में से 18 मामले को मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इस दौरान एसपी अशोक कुमार पांडेय, एसडीएम अरविंद कुमार, सीएमओ डॉक्टर हरिचरण सिंह, जिला कृषि अधिकारी प्यारे लाल आदि अधिकारी मौजूद रहे। पडरौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 40, पुलिस के 11, विकास सात और अन्य विभागों के 10 मामले पंजीकृत किए गए। इसमें राजस्व के नौ मामले को तत्काल निस्तारण कर शेष मामलों को संबंधित विभाग में भेजा गया। इस दौरान एसडीएम अजय नारायण सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार राजस्व के 35, पुलिस के 18, विकास के नौ व अन्य मामलों के 32 समेत कुल 91 मामले आए इसमें से राजस्व के सात मामलों का निस्तारण किया जा सका। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में आयोजित दिवस में कुल 116 मामले आए, जिसमें से राजस्व के 53, पुलिस के 19, विकास के 21 और अन्य के 23 मामले आये। इसमें राजस्व के सिर्फ नौ मामले का ही निस्तारण तत्काल कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार बृजेश श्रीवास्तव, लियाकत अली, मुकुट विहारी, ओमप्रकाश पांडेय, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें