फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस की मूल्य वृद्धि का विरोध

Thu, 07 Jun 2018 11:28 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग समेत कई मुद्दों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलिंडर के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशीला गिरि ने कहा कि मंहगाई कम करने के नाम पर केंद्र और प्रदेश की सत्ता में आई भाजपा सरकार महंगाई कम करने में विफल रही है। पेट्रोल और डीजल समेत रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के वजह से आम आदमी के घर चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रसोई गैस की कीमतें कम नहीं हुई तो शीघ्र ही संगठन के तरफ से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, सुभावती देवी, रेवती, पाना देवी, बेचनी, राधिका देवी, राबड़ी देवी, पंचनी देवी, विमाला देवी, बसंती, राधिका देवी, फुलपतिया देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें