फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए पिकअप में जा रहा खाद्यान्न पकड़ा

Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कसया। अर्जुनहां स्थित एफसीआई गोदाम के निकट मंगलवार की भोर में पुलिस ने खाद्यान्न लदा एक पिकअप पकड़ा। तलाशी के बाद उसमें सरकारी खाद्यान्न मिला। पुलिस का कहना है कि यह खाद्यान्न कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस चालक, हेल्पर सहित खाद्यान्न लदा पिकअप थाने ले आई। इसकी सूचना मिलने पर आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

कसया पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग खाद्यान्न की कालाबाजारी कर रहे हैं, इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कसया-पडरौना मार्ग स्थित अर्जुनहां एफसीआई गोदाम के निकट एक पिकअप की तलाशी ली, जिसमें 65 बोरी सरकारी खाद्यान्न मिला। उसमें 41 बोरी गेहूं व 24 बोरी चावल था। पूछताछ में चालक यशवंत दुबे व हेल्पर सोनू इसी थाना क्षेत्र के गांव सोहनरिया के निवासी निकले। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी कब्जे में ली है। बताया जा रहा है कि यह बाइक खाद्यान्न मालिक की है, जो पुलिस को देखते ही सड़क पर छोड़कर भाग गया। पिकअप में लदे खाद्यान्न के बोरों पर महावीर चावल उद्योग फाजिलनगर का टैग लगा है। इस संबंध में एसओ शैलेष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी एसडीएम और आपूर्ति विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उनकी ओर से जांच पड़ताल के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी का कहना है कि आपूर्ति विभाग की तरफ से जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया खाद्यान्न सरकारी ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें