फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर बिहार प्रांत के चमुआ स्टेशन के पास रेल ट्रैक धंस जाने की वजह से बृहस्पतिवार को मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ट्रैक का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने एवं मालगाड़ी मेन ट्रैक पर होने की वजह से दोपहर बाद इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। देर शाम तक आवागमन शुरू नहीं हो पाया था। रेलवे के कई अभियंता गड़बड़ी दूर करनेे में लगे हुए थे।
विज्ञापन

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग एक महीने तक बाढ़ के चलते बंद रहा। बीते मंगलवार को इस रूट पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कई गाड़ियों का संचालन शुरू हो गया। परंतु बृहस्पतिवार को इस रेल खंड पर चमुआ स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी के दो डिब्बे ट्रैक से उतर गए। पटरी धंस जाने के चलते यह घटना हुई। इसके कारण रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। आवागमन रुकने की वजह से गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस को पनियहवा स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली 55072 सवारी गाड़ी रामनगर स्टेशन से गोरखपुर के लिए वापस लौट गई। रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस चनपटिया स्टेशन पर खड़ी कर दी गई। कई अन्य सवारी गाड़ियां को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियंताओं की एक टीम को विशेष ट्रेन से मौके पर भेजा। देर शाम तक क्षतिग्रस्त रेल लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा था। ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है।
इस रेल मार्ग के पीडब्ल्यूआई निर्मल कुमार ने बताया कि पटरी धंस जाने के चलते मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके कारण ही आवागमन रुका है। ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हैं। प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेनों का आवागमन जल्द शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें