फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान रैली को बीईओ ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बृहस्पतिवार को बीआरसी परिसर कसया व प्राथमिक विद्यालय गोपालगढ़ से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। बीईओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल लोगों ने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीईओ धीरेंद्र त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक छात्रों के नामांकन पर जोर दिया। साथ ही स्कूलों में शैक्षणिक माहौल बनाने का आह्वान किया। बीआरसी परिसर से निकली रैली मुख्य बाजार, गांधी चौक से तहसील होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वीना शर्मा, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गेश यादव, शैलजा पांडेय, भास्कर तिवारी, डिंपल तिवारी, बबिता आदि सहायक अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। प्राथमिक विद्यालय गोपालगढ़ से निकली रैली में प्रधानाध्यापक प्रभाकर सिंह, अंजू दीक्षित, निधि पांडेय, विनीता सिंह, विदिशा सिंह, नीतू सिंह, सीमा सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें