फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन शिक्षा मित्रों ने बनाई मानव श्रृंखला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा का बीएसए कार्यालय परिसर में धरना शनिवार को भी जारी रहा। करीब पांच घंटे धरना देने के बाद शिक्षा मित्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। अंत में एडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई में शिक्षा मित्र शनिवार को भी बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और सुबह 10 बजे से धरने पर बैठ गए। शिक्षा मित्रों ने प्रदेश सरकार अपने वादे के मुताबिक समायोजित शिक्षा मित्रों की समस्या का समाधान कराने की मांग की। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए प्रदेश सरकार शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने और उसके अनुरूप वेतन दिए जाने की व्यवस्था करे। अंत में शिक्षा मित्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
इस दौरान सुरेंद्र कुशवाहा, अजय कुमार सिंह, गोपाल यादव, रामकुमार तिवारी, एजाज अहमद, देवकांत यादव, प्रमोद कुमार पांडेय, डालिमा सिंह, प्रतिमा राय, प्रियंका पांडेय, महजवीन नेशा, संजय यादव, रवींद्र प्रसाद, चंद्रभूषण प्रसाद, रीना जायसवाल, आशा यादव, मंजू सिंह, सुबोध सिंह, व्यास यादव, विनोद कुमार सिंह समेत काफी संख्या में शिक्षा मित्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें