फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनसीसी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 120 अभ्यर्थी

Sun, 11 Aug 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। 50 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी पडरौना की तरफ से नगर के उदित नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शनिवार को एनसीसी भर्ती परीक्षा हुई। इसमें कुल 120 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के बाद कॉलेज परिसर में कैडेटों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

रिसालदार मेजर हरपाल सिंह व एनओ लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई भर्ती परीक्षा में सबसे पहले शारीरिक दक्षता का परीक्षण हुआ। इसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बीम आदि का परीक्षण किया गया। बाद में उनकी लिखित परीक्षा हुई। अंत में कैडेट और एनसीसी के अधिकारियों ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान सूबेदार संजय कुमार हुड्डा, नायब सूबेदार त्रिलोक सिंह, हवलदार राजकुमार श्रेष्ठ, हवलदार कुलदीप सिंह, हवलदार दीपक, हवलदार जगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें