हाटा में प्रभारी मंत्री के आगमन पर स्वागत करते पूर्व जिलाध्य जेपी शाही व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
पडरौना। प्रदेश के कारागार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। केंद्र सरकार के 12 साल को संकल्प से सिद्धि की सफल यात्रा का प्रतीक बताया। कहा कि कि यह कालखंड नसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं।
सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता मिली है। किसानों की आय बढ़ाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश में सड़क, रेल, हवाई और जल परिवहन के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इसके बाद जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर स्थित डीपीआरसी परिसर में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, चेयरमैन विनय जायसवाल, विधायक मनीष जायसवाल, विवेकानंद पांडेय, विनय प्रकाश आदि मौजूद रहे।