पडरौना। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के लिए कुशीनगर के खिलाड़ियों का जनपदीय चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें चयनित खिलाड़ियों को 21 अक्तूबर को गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल कर जिला स्तरीय टीम का चयन किया गया है। इस जिला स्तरीय टीम में आकाश कुमार दूबे, रब्बुल अंसारी, हफील, आसीफ अली, शाहिल, औयान हुसैन, अबैस रजा, फैसल तनरेज, फैजान आलम, अनुज कुमार पटेल और मुराद रजा के नाम सूची में शामिल हैं।