फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किलोमीटर हाफ मैराथन में दौड़ेंगे 200 युवा

Sun, 07 Oct 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा और हाफ मैराथन के लिए जनता इंटर कालेज सोहंग में बैठक करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। देश के अमर शहीदों के नाम पर होने वाली तृतीय तिरंगा यात्रा और हाफ मैराथन दौड़ इस बार 13 व 14 अक्टूबर को होगी। यह दौड़ प्रात: सात बजे से जनता इंटर कालेज सोहंग से प्रारंभ होगी। इसे लेकर रविवार को तैयारी बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए संयोजक राणा मिश्र और हरिकेश यादव ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। राजन शुक्ल ने बताया कि देश की सेनाओं में योगदान दे रहे क्षेत्र के जवानों के सहयोग से होने वाली इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के करीब 500 युवा भाग लेंगे। यात्रा बाइक से होगी तथा गांगीटीकर, लवकुश, देवपोखर, बेलवा बुजुर्ग, महासोन सहित विभिन्न गांवों से होते पुन: जनता इंटर कालेज सोहंग में पहुंचकर समाप्त होगी।

हाफ मैराथन दौड़ की चर्चा करते हुए कार्यक्रम के संरक्षक तथा सेना के जवान धैर्य कुमार सिंह और विकास तिवारी ने बताया कि हाफ मैराथन दौड़ में विभिन्न जिलों के करीब 200 धावक हिस्सा लेंगे, जिसमें करीब 40 युवतियां दौड़ जितने के लिए उतरेंगी। हाफ मैराथन दौड़ युवकों के लिए सात किलोमीटर तथा युवतियों के लिए 3 किलोमीटर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयी प्रतिभागियों को उसी दिन पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां बांटीं गईं ।
इस दौरान अंकित मिश्रा, अयूब अंसारी, अनीस, पंकज, धर्मराज, राजन यादव, सेराज, अजय, संतोष, मुकेश, मुलायम, निशु, भोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें