उन्होंने वृद्धाश्रम के किचेन, बेडरूम, स्टोर रूम, शौचालय, साफ-सफाई का हाल जाना। वृद्धाश्रम की व्यवस्था से वह संतुष्ट नजर आई। करीब 3.30 बजे वृद्धाश्रम के निरीक्षण के बाद कुशीनगर पहुंचीं और गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं। द्विवेदी ने वृद्धाश्रम प्रबंधन से यहां पर एक डॉक्टर नियुक्त करने के लिए राज्य महिला आयोग को पत्र भेजने का आदेश दिया।
उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्र मिलते ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर एक चिकित्सक की तैनाती करा दी जाएगी। यह मामला वृद्धाश्रम के बेसमेंट में मानसिक रोगी महिलाओं व लड़कियों को देखकर पूछने पर सामने आया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, जिला महामंत्री सीता सिंह अंशु, विद्यापति मिश्र, जितेंद्र राव, प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी, पूनम पांडेय आदि मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा ने स्वागत किया
प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी का भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कसया में स्वागत किया गया। वह महिला मोर्चा की स्वागत से अभिभूत दिखीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए वह सदैव प्रयासरत रही हैं। इस मौके पर चंद्रप्रभा पांडेय, रुपम सिंह, अधिवक्ता सीता सिंह, साबिरा बेगम आदि मौजूद रहीं।