फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 07 Aug 2018 11:35 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। विकास खंड के कोटवा टीकमपार के गांव के लोगों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार मानक के विपरीत अनाज का वितरण करता है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। पात्रता सूची से पात्रों का नाम निकलवा दिया जाता है। पुन: नाम जोड़ने के लिए गरीबों से धनउगाही की जाती है। गांव वालों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम त्रिभुवन ने नायब तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच कराकर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस दौरान सनकेसिया देवी, सुरतिया देवी, सुमित्रा, भगन, लीलावती देवी, प्रभावती, लालती, ललीता, रजनी देवी, सुभावती देवी, गुलाईची देवी, गिरजा प्रसाद, ठाकुर प्रसाद, भिक्खी प्रसाद, विनोद प्रसाद, सुनील कुमार, शिवमंगल प्रसाद, दुर्गेश प्रसाद, विनोद सिंह और सुनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें