फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहपुरवा रेलवे क्रासिंग पर दो गेटमैन नियुक्त

Thu, 14 Jun 2018 11:58 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। 26 अप्रैल को दुदही के पास बहपुरवा मानव रहित क्रासिंग पर हुए हादसे में 13 बच्चों की मौत के डेढ़ महीने बाद रेलवे प्रशासन ने यहां अस्थाई बैरियर लगाते हुए दो गेटमैनों की नियुक्ति कर दी है। गेटमैनों के लिए टिनशेड का क्वार्टर भी बना दिया गया है, जिसमें टेलीफोन की सुविधा है।
विज्ञापन

थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग के दुदही रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित बहपुरवा क्रासिंग पर 26 अप्रैल को दुदही बाजार के एक प्राइवेट स्कूल का वाहन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया था। हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि वाहन चालक तथा चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। मानव रहित क्रासिंग पर इतने बड़े हादसे के सप्ताह भर बाद एक कार भी ट्रेन की चपेट में आने से बची थी। इसके बाद पूर्व विधायक डॉक्टर पीके राय, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू समेत कई अन्य नेताओं ने समपार फाटक पर बैरियर लगवाने अथवा ओवरब्रिज बनवाने की मांग की थी। देवरिया के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने रेल मंत्री को यहां की समस्या से अवगत कराते हुए समपार फाटक की व्यवस्था कराने की मांग की थी।हादसे के बाद से एक तरफ जहां प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की जांच कर कार्रवाई शुरू की, वहीं रेल प्रशासन ने भी हादसे की जांच कराते हुए यहां तैनात गेट मित्र को हटा दिया। अब यहां अस्थाई बैरियरलगाते हुए दो स्थायी गेटमैन विपिन सिन्हा तथा अभिषेक कुमार की तैनाती कर दी गई है। दोनों गेटमैनों की 12-12 घंटे के शिफ्ट में ड्यूटी लगा दी गई है। गेटमैनों ने बताया कि फिलहाल लोहे की जंजीर लगाई गई है, जिससे ट्रेन आने के वक्त आवागमन रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें