फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइफन जाम होने से शहर की जल निकासी प्रभावित

विज्ञापन
गंदगी का अंबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। शहर के आधे हिस्से के नालियों का गंदा पानी बड़ी नहर को पार कराने वाले साइफन पर ही अतिक्रमण हो गया है। कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर साइफन को संकरा कर दिया है। इसकी वजह से जलनिकासी प्रभावित हो गई है। नालियों का गंदा पानी मुन्ना कालोनी और बड़ी नहर के किनारे जमा होने से शहर संक्रामक बीमारी के मुहाने पर आ गया है।
विज्ञापन

शहर के नौका टोला, आवास-विकास कॉलोनी, तुलसी कॉलोनी, मुन्ना कॉलोनी समेत कई मुहल्लों के नाली का गंदा पानी बड़े नाले से होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे पहुंचता है। मुन्ना कॉलोनी के सामने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के नीचे एक साइफन है जिसके रास्ते यह गंदा पानी छावनी पोखरे तक जाता है। पिछले कुछ वर्षों से इसकी सफाई नहीं कराई गई है। साइफन में मिट्टी भर जाने से पानी का बहाव प्रभावित हो गया है। रही सही कसर अतिक्रमण ने पूरी कर दी है। साइफन के किनारे तथा साइफन से मिलने वाले नाले पर भी कई जगह कब्जा हो गया है। अब स्थिति यह हो गई है कि बरसात की कौन कहे, सामान्य दिनों में भी नालियों का पानी बहने की बजाय जमा रह रहा है। बीते बरसात में तिलक नगर, अंबेडकरनगर और मुन्ना कॉलोनी के कई घरों में नालियों का गंदा पानी घुस गया था। यही नहीं, मुन्ना कॉलोनी व तिलक नगर पोखरा के पीछे से जा रहे नाले पर भी कई लोगों ने निर्माण कार्य करा लिया है। कुछ जगह लोगों ने नाले पर मिट्टी डालकर अपने कब्जे में ले लिया है। पानी का दबाव बढ़ने के चलते जगह नाला क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे गंदा पानी तिलक नगर पोखरा के पास काफी दूर तक फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें