फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतनमान के लिए डाक संघ करेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर स्थित एक धर्मशाला में रविवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के देवरिया मंडल और पडरौना शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें देवरिया और कुशीनगर मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें शामिल डाक सेवकों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल संघ के केंद्रीय सहायक सचिव चंद्रभान तिवारी ने सरकार से सातवें वेतन आयोग के कमलेश चंद्रा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें जल्द लागू नहीं की गईं तो संगठन मांगें पूरी कराने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। हड़ताल पर जाने की तिथि की घोषणा अगली बैठक में की जाएगी।
मंडल सचिव महेंद्र यादव ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधियों से मांगों के संबंध में बातचीत चल रही है। डाक सेवकों को किसी अन्य संगठन के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। संचालक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ही मांगें पूरी कराएगा। क्षेत्रीय सचिव आरपी दुबे, आजमगढ़ की मंडल अध्यक्ष श्यामदुलारी, जितेंद्र पांडेय, नरेंद्र देव तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुखल यादव ने की। विनोद गोंड ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन

अधिवेशन में अखिल भारतीय डाक सेवक संघ देवरिया/ कुशीनगर मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें सुखल यादव अध्यक्ष, धनंजय यादव कार्यकारी अध्यक्ष, सत्यप्रकाश गौतम, सुमन सिंह व अजय तिवारी उपाध्यक्ष, महेंद्र यादव मंडल सचिव, बैरिस्टर यादव, वीरेंद्र शुक्ल, भगवती प्रसाद व श्रीकांत यादव मंडल सहायक सचिव, अखिलेश मिश्र मंडल कोषाध्यक्ष, सतीश चंद्र श्रीवास्तव मंडल सहायक कोषाध्यक्ष, चंद्रिका प्रसाद बर्नवाल संगठन सचिव, गामा प्रसाद, प्रदीप सिंह व प्रमोद कुमार गुप्त सहायक संगठन सचिव और राकेश श्रीवास्तव मंडल आडिटर चुने गए। इसके अलावा शाखाओं की कार्यकारिणी का भी चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
इस दौरान शंभू प्रसाद, महानंद, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार शुक्ल, धनंजय शुक्ल, अरुण कुमार जायसवाल, वीरेंद्र कुमार राय,राम प्रवेश सिंह, सुरेंद्र यादव, गोपीचंद गोंड, मोहन गुप्त, राम अधार यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें