फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने हड्डी रोग के एक डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 01 Nov 2017 07:10 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पी‌ड़‌िता - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। नगर के रामकोला रोड स्थित एक अस्पताल के हड्डी रोग के डॉक्टर पर एक महिला ने अपने बच्चे का गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले की जांच व कार्रवाई के लिए जिले के अधिकारियों के अलावा सीएम को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के गांव अमडरिया निवासी सुनीता देवी ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य महानिदेशक, डीएम व सीएमओ को भेजे पत्र में बताया है कि इस वर्ष 16 मई को उसके बेटे शिवम गुप्ता का हाथ टूट गया था। इलाज के लिए वह पडरौना नगर के हड्डी रोग के डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंची थी। यहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज का भरोसा दिलाते हुए बच्चे का इलाज किया। परंतु इलाज में लापरवाही के कारण अब बच्चे का हाथ मुड़ ही नहीं रहा है। वह बच्चे को लेकर केजीएमयू लखनऊ गई तो डॉक्टरों ने बताया कि गलत इलाज के चलते अब बच्चे का हाथ कभी सीधा नहीं हो पाएगा। महिला का आरोप है कि इसकी शिकायत करने जब वह उस डॉक्टर के पास गई तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें