फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा महदेवा गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। शुक्रवार की रात रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा महदेवा गांव में एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया। इस मामले में पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बरवा महदेवा गांव निवासी शैलेंद्र की पत्नी 27 वर्षीया लछिया की शुक्रवार की रात जलने से मौत हो गई। तीन बच्चों की मां लछिया की शादी सात साल पहले हुई थी। लछिया के पिता जयचंद कुशवाहा का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को मारते-पीटते रहते थे। पिता की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने पति, जेठ, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें