फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीरोड-कसया मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह बिजली की मेन लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण तमकुहीरोड सहित अन्य क्षेत्रों में लगभग आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को इस उमस भरी गर्मी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे तमकुहीरोड-कसया मार्ग पर बभनौली के पास एक पेड़ काटते समय बिजली की मेन लाइन पर ही गिर गया। लोगों ने राजापाकड़ विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। मेन सप्लाई बाधित होने की वजह से तमकुहीरोड समेत क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार-पोल ठीक कराकर शाम चार बजे के करीब आपूर्ति शुरू कराई। बिजली उपभोक्ता लव जायसवाल, रियाज हाशमी, राहुल सोनी, पप्पू जायसवाल, शैलेंद्र मद्धेसिया, विशाल सोनी, इमरान अजमेरी आदि का कहना था कि लोकल फाल्ट के चलते अक्सर ही इस तरह की दिक्कत आती है। विभाग गड़बड़ियों को जल्दी ठीक नहीं कराता है। इस संबंध में जेई मनोज कुमार का कहना है पेड़ तार पर गिर जाने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई थी। उसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें