सास की बीमारी देखकर युवक ने मंदिर में रचाई शादी
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राय निवासी 20 वर्षीय युवक ने तय समय से पहले ही ससुराल से युवती को अपने घर लाकर विधिविधान से अहिरौली बाजार स्थित शिव मंदिर में शादी कर ली। सास के अचानक बीमार पड़ जाने के कारण युवक ने ऐसा कदम उठाया।
अहिरौली राय निवासी अच्छे पटेल पुत्र सुबाष पटेल की शादी हाटा निवासी राजाराम की पुत्री संध्या से तय हुई थी। उनकी सगाई और तिलक की रस्म हो चुकी थी। 28 मई को विवाह की तारीख पड़ी थी। इसके लिए सट्टा हो चुका था। युवक मुंबई में काम करता था। दो सप्ताह पहले अच्छे पटेल को पता चला कि उसकी होने वाली सास को फालिज मार दिया है। उनकी परेशानी को देखते हुए युवक मुंबई से सीधे ससुराल पहुंचा और अपनी सास का इलाज कराने के साथ वहीं रहने लगा। शादी से पहले उसे ससुराल में रहना ससुर को नागवार दिखने लगा होने वाली पत्नी को अपने घर लाकर सोमवार को अहिरौली बाजार स्थित शिव मंदिर में विधि विधान शादी कर ली।