फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया-तमकुही मार्ग को जाम कर किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Dec 2018 12:01 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोनिया पट्टी चौराहे पर कसया-तुर्कपट्टी मार्ग को जाम किये किसान । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। रविवार को गन्ना पर्ची नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नोनियापट्टी चौराहे पर कसया-तमकुही मार्ग को जाम कर दिया। इससे इस मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। जाम की जानकारी होने पर पहुंचे ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक कठकुइयां को किसानों ने बैठा लिया। इसकी सूचना पर पहुुंचे एसओ तुर्कपट्टी ने अधिकारियों से वार्ता कराकर आश्वासन दिलाया, तब जाकर किसानों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि उनका गन्ना खेतों में खड़ा है, जिससे गेहूं की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के किसानों को पर्ची नहीं दी जा रही है। खिरिया, कोरया, सरिसवा, मछरिया, तिरमा साहुन समेत अन्य गांवों के किसान इससे पीड़ित है। किसानों ने चीनी मिल में बिचौलियों की सक्रियता का भी आरोप लगाया। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक कठकुइयां श्रीराम को किसानों ने बैठा लिया। जिला गन्ना अधिकारी के आश्वासन पर भी किसान संतुष्ट नहीं दिखें।

उन्होंने बताया कि किसानों के खेत में खड़े गन्ने को पुराने सर्वे के आधार पर पर्ची की सप्लाई दी जाएगी। खिरिया के पूर्व ग्राम प्रधान प्रभुनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि डीसीओ को पुराना सर्वे फर्जी नजर आ रहा है। सड़क पर जाम लगने से तुर्कपट्टी-सेवरही मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर एसओ तुर्कपट्टी पहुंच गए।
विज्ञापन


जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इसके बाद अधिकारियों से वार्ता कराकर आश्वासन दिलाया, तब जाकर किसानों ने जाम खत्म किया। इस दौरान अरुण सिंह, उग्रसेन सिंह, अमित सिंह, अनुज सिंह, भानुप्रताप सिंह, जयप्रकाश शाही, राजकिशोर कुशवाहा, नूतन मिश्रा, राजदेव वर्मा, सुगंधि, पप्पू शाही, अमरनाथ शाही, त्रिपुरारी ओझा, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें