फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी आयुष्मान योजना से लाभान्वित होंगे 1243 परिवार

Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कसया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत शुरू की गई शहरी आयुष्मान योजना से कुशीनगर नगरपालिका क्षेत्र के 1243 परिवार लाभांवित होंगे। इन लाभार्थियों की सूची नगर पालिका प्रशासन की ओर से बना ली गई है। रविवार को नगर के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में खुली बैठक करके नोडल अधिकारियों ने लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित की। इसके बाद निर्धारित स्थलों पर सूची को चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन

इस योजना के तहत केंद्र से ही सभी राज्यों को सूची भेजी गई है। इस सूची में उन परिवारों को लिया गया है, जो सामाजिक, आर्थिक और जातिय जनगणना 2011 की सूची में चिह्नित किए गए थे। इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार को बेतहर इलाज के लिए प्रति वर्ष 5-5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। चूंकि वर्ष 2011 में यह नगर पंचायत था, जिसमें कुल 14 वार्ड थे। उसके आधार पर शहरी आयुष्मान योजना के लिए लाभार्थी चिह्नित किए गए हैं। इन लाभार्थियों की कुल संख्या 1243 है। रविवार को रामजानकी मंदिर में हुई खुली बैठक में नोडल अधिकारियों ने नगर पालिका के तीन वार्डों के 184 लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित की, जो शहरी आयुष्मान योजना के तहत चिह्नित किए गए हैं। उसके बाद सूची को निर्धारित स्थलों पर चस्पा कर दिया गया। इसमें वार्ड नंबर एक प्रज्ञा नगर में 51, वार्ड नंबर तीन जवाहरनगर में 14 और वार्ड नंबर सात जानकीनगर में 119 लोगों को शहरी आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के रूप में चिह्नित किया गया है। वार्डों के नोडल अधिकारी लेखपाल जयगोविंद, राजन कुमार मिश्र और अजय कुमार सिंह ने बैठक में अपने-अपने वार्डों के आयुष्मान भारत योजना के चिह्नित लाभार्थियों का नाम पढ़कर सुनाया और चस्पा भी कराया। इस दौरान बैठक में शामिल वार्डों के चिह्नित लाभार्थियों का राशन कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया। बैठक में आरती, रंजू तिवारी, मनीता, अमृता गुप्ता, ममता भारती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना देवी, ममता सिंह, शीला देवी, मोहम्मद मुस्तफा, विजय, सफायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें