फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने प्राथमिक विद्यालय विशंभरपुर को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। प्राथमिक शिक्षा का स्तर बेहतर होना जरूरी है। सरकार का पूरा ध्यान सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगा हुआ है। इसके बाद भी रिजल्ट बेहतर न होना चिंता का विषय है। जनप्रतिनिधि भी इसीलिए विद्यालयों को गोद ले रहे हैं कि वे संसाधन की व्यवस्था व निगरानी करके व्यवस्था में बदलाव ला सकें।
विज्ञापन

ये बातें सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशंभरपुर के परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद राजेश पांडेय ने कहीं। सांसद ने यहां के प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि अध्यापक आचरण से शिक्षा देने का प्रयास करें। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में सभी जरूरी सुविधाएं जल्दी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलने वाले सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत केक काटकर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को खिलाया। सांसद ने बच्चों से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम भी पूछा। सांसद के सवाल का छात्र चंद्रजीत ने सही जवाब दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को ज्योतिशंकर पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मणींद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता बीएसए हेमंत कुमार राव व संचालन शैलेश कुमार त्रिपाठी ने किया। विद्यालय की छात्रा रोशनी, स्नेहा, मंजू व मनीषा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बीईओ धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापिका पुष्पा सिंह, गीता शर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, दीपिका सिंह, आलोक कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापक अमर प्रकाश पांडेय, नीतू राय, जिया फातिमा, यशोदा यादव, प्रीति पांडेय, राजेश शुक्ल, चंद्रपाल सिंह, प्रभुनाथ मिश्र, फूलबदन कुशवाहा, राजेंद्र शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।
इनसेट
.....त तूं का करइब
कसया।
विशंभरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मणींद्र कुमार यादव ने सांसद राजेश पांडेय से गांव में जल निकासी, रास्ता, पेंशन आदि की समस्याएं दूर कराने का अनुरोध किया। इस पर सांसद ने कहा सब हमहीं कराइब त, तू का करअइब।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें