फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास विभाग पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश से जुड़े पडरौना नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने नगर विकास विभाग पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को संबोधित 12 मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह की अगुवाई में संगठन के जिला महामंत्री अरुण कुमार, अवधेश नारायण शुक्ला, सतीश प्रसाद, राजकुमार यादव, फूलचंद, हामिद अली, रियाजुद्दीन, महेंद्र प्रसाद, ललित मोहन श्रीवास्तव, धनंजय सिंह सहित कई कर्मचारी शनिवार को पडरौना नगर पालिका परिषद के कार्यालय में एकत्र हुए। इन लोगों ने 12 मांगों को पूरा कराए जाने की मांग को लेकर परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में प्रदेश के विभिन्न निकायों में वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों को 240 दिन का कार्यकाल पूरा किए जाने के बाद भी 23 जुलाई 2012 को विभाग से निकाल दिए जाने को गलत ठहराते हुए उन्हें सेवा में वापस लेेने, निकायों में ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने की मांग की गई है। इसके अलावा 2005 में नियुक्त संविदा कर्मियों को नियमित करने, संविदा कर्मियों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को सेवा में रखने, निकाय कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, निकाय कर्मियों के वेतन, फंड, पेंशन आदि का भुगतान समय से किए जाने आदि की मांगें भी ज्ञापन मं शामिल हैं।
इस दौरान अशोक कुमार, राधाकृष्ण सोनी, नरेंद्र कुमार, प्रहलाद यादव, शैलेश यादव, नंदकिशोर, बैजनाथ, शोएब खान, प्रभुनाथ पांडेय, सुदर्शन, गौरव कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें