फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के असना गांव के 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कच्ची शराब पीने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

असना गांव निवासी मोहन निषाद के पुत्र हरिश्चंद्र बृहस्पतिवार को अपनी रिश्तेदारी से घर वापस आ रहे थे। हरिश्चंद्र के बड़े भाई शंकर निषाद ने बताया कि शाम को असना और घोघरा गांव के बीच मझना पुल के पास कुछ लोग कच्ची शराब पीते हैं। वहां हरिश्चंद्र ने भी शराब पी। घर आते समय सड़क के किनारे एक खेत में गिरा पड़ा था। उसे ढूंढते हुए रात में करीब दस बजे वहां पहुंचे तो वह गिरा पड़ा था। उसे बोदरवार में एक निजी डॉक्टर को दिखाया गया। वहां भी होश न आने पर परिवार के लोग उसे घर लेकर आ गए, जहां रात में करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हरिश्चंद्र निषाद पत्नी बसंती देवी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। उनके पास चार कट्ठा खेत होने के कारण गुजरात जाकर मजदूरी करते थे। अभी 15 दिन पहले ही घर आए थे। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाने के एसओ मोहम्मद रशीद खान का कहना है कि हरिश्चंद्र बीमार था। शराब पीने से उसकी हालत खराब हो गई थी। उसके घरवालों ने इलाज कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें